*प्रदेश नेतृत्व ने नीरज परगनिहा पर जताया भरोसा, भाजयुमो बेमेतरा जिला संगठन प्रभारी की सौंपी जिम्मेदारी*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*प्रदेश नेतृत्व ने नीरज परगनिहा पर जताया भरोसा, भाजयुमो बेमेतरा जिला संगठन प्रभारी की सौंपी जिम्मेदारी*
खरोरा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की है। जारी सूची में क्रमांक-9 पर युवा मोर्चा के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता नीरज परगनिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेमेतरा जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नीरज परगनिहा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे बलौदाबाजार जिला से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म-2026) के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित विशेष प्रदेश स्तरीय टीम में सदस्य और उसके बाद उन्हें रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया था। प्रशिक्षण अभियान के सफल संचालन, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए भाजपा युवा मोर्चा बेमेतरा जिला संगठन प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
दायित्व मिलते ही नीरज परगनिहा ने अपने प्रभार वाले बेमेतरा जिले का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मां दंतेश्वरी धाम, दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुए ‘Join BJYM Campaign’ के तहत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्होंने जिला स्तरीय बैठक लेकर अभियान का शुभारंभ भी किया है। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को सशक्त बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
नियुक्ति पर नीरज परगनिहा ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया सहित प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बेमेतरा जिले में संगठन विस्तार, युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रवास एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
नीरज परगनिहा की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बेमेतरा जिले में युवा मोर्चा का संगठन नई ऊर्जा, नई गति और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा।