खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमहाप्रबंधक नगर प्रशासन टाउनशिप
खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमहाप्रबंधक नगर प्रशासन टाउनशिप
आईओसी राजहरा को ज्ञापन सौंपकर डीएवी स्कूल के सामने सीवरेज लाईन के लिए खोदे गए गढ्ढे के कारण रोड़ पर फैले कीचड़ को साफ करने की मांग किया है
प्रतिनिधिमंडल में शामिल संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने आगे बताया की राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासन द्वारा संचालित सीवरेज पाईप लाईन बीछाने के ठेके में ठेकेदार द्वारा डीएवी स्कूल के सामने और कबड्डी मैदान के सामने गढ्ढा किया गया था जोकि बहुत गहराई तक किया गया था और जिसमें लापरवाही पूर्वक कार्य कराने के कारण 03 श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी जिसके कारण राजहरा
टाउनशिप द्वारा सीवरेज पाईप लाईन के लिए किए गढ्ढों को बिना किसी मापदंड के आनन फानन में वापिस भर दिया गया था जिसके कारण पूरे सड़क में काली मिट्टी भर गई है और बरसात के कारण पूरे सड़क में कीचड़ और फीसलन हो गई है जिसमें आए दिन दुर्घटना हो रही है। और इससे स्कूल के बच्चों और पालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासन विभाग के लापरवाही से किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है। और उसमें होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान की संपूर्ण जिम्मेदारी राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों की होगी। क्योंकि पूर्व में राजहरा टाउनशिप के अधिकारियों द्वारा लापरवाही पूर्वक सिवरेज पाइपलाइन का कार्य करवाया जा रहा था और उसमें बेकसुर 03 ठेका श्रमिकों की जान चली गई थी
और जिस गढ्ढे को मुरूम से भरा जाना था उस गढ्ढे को काली मिट्टी से भरा गया है जो बरसात में धसक गया है और अब उसमें भी कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। मगर नगर प्रशासन विभाग टाउनशिप राजहरा द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जोकि चिंता का विषय है।
आज राजहरा टाउनशिप पूरी तरह कीचड़ और गढ्ढे से भरा हुआ है हर जगह दुर्घटना की संभावना बनी रहती है मगर राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जोकि यहां निवासरत नियमित कर्मचारियों और आम जनता के लिए गंभीर विषय है।
संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने नगर प्रशासन टाउनशिप राजहरा के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि इस तरह की लापरवाहियों की पुनरावृत्ति ना हो और सावधानी पूर्वक सभी सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए धसके हुए सभी गढ्ढों को मुरूम से भरा जावें और सड़क में जो कीचड़ अब फीसलन का रुप ले चुकी है उसे भी जिम्मेदारी पूर्वक साफ किया जावें जिससे स्कूल में आने वाले बच्चों और पालकों व स्कूल के शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उस सड़क से आने वाले आम जनता को भी सुविधा हो। और साथ ही पूरे टाउनशिप के सड़कों के गढ्ढों को भी भरा जावें और नालियों की नियमित सफाई किया जावें। पंडरदल्ली क्षेत्र में सड़कों को बुरी तरह खोद दिया गया है जिसमें पूरे सड़क में कीचड़ और फीसलन हो गई है।आज पूरे टाउनशिप में निवासरत नियमित कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश भी सभी के लिए
जानलेवा बनती जा रही है मगर कमरे में बैठकर यहां के अधिकारी टाउनशिप में निवासरत नियमित कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करने का असफल प्रयास करते नजर आ रहें हैं। और एकतरफ डीएवी स्कूल के पालकों द्वारा भी अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। मगर राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी बातों को रखना भी टेढ़ी खीर बनती जा रही है। एक तरफ जहां आईओसी के मुख्य महाप्रबंधक जिनके सामने खदान के नियमित कर्मचारी और आम जनता अपनी समस्याओं को रखने में सहज नजर आती हैं और मुख्य महाप्रबंधक द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी किया जाता है। मगर राजहरा टाउनशिप नगर
प्रशासन विभाग के अधिकारियों से मिलना और अपनी समस्याओं को रखना भी टेढ़ी खीर बन गई है। आए दिन नियमित कर्मचारी और नगर की आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासन विभाग पहुंचतीं है। मगर यहां सुनने वाला कोई नहीं है। कर्मचारी और आम जनता हताश और निराश हो चुकी है। मगर किसी का कोई काम नहीं हो रहा है जोकि चिंता का विषय है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से ललित जैन, विक्टर जान, जीवन साहू, प्रदीप मेंढे शामिल थे।
धन्यवाद
मुश्ताक अहमद अंसारी
अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ