तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तिल्दा नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास तथा मोहभट्ठा पारा नेवरा में एक साथ रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान

तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तिल्दा नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास तथा मोहभट्ठा पारा नेवरा में एक साथ रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान

तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तिल्दा नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास तथा मोहभट्ठा पारा नेवरा में एक साथ रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

➡️ तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तिल्दा नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास तथा मोहभट्ठा पारा नेवरा में एक साथ रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान

➡️ आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं देर रात तक बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई।

➡️ बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच के साथ निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों के घरों पर दी गई दबिश।

➡️ आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष अभियान।

➡️ आम नागरिकों को अवैध/अनधिकृत प्रवासियों के संबंध में जानकारी देने हेतु शासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 एवं समाधान एप जागरूकता अभियान!
जिला रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 जुलाई 2026 की रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 04ः00 बजे तक थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तिल्दा नेवरा, तुलसी एवं सासाहोली में एक साथ व्यापक रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान तिल्दा नेवरा नगर के मुख्य चैक चैराहो जिसमें रेल्वे स्टेशन चौक, दिनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी केम्प तिल्दा, बुधवारी बाजार, तुलसी नेवरा, सासाहोली, रेस्ट हाउस, मिशन काॅलोनी तिल्दा, मोहभट्ठा पारा नेवरा, देवार पारा तिल्दा तथा अटल आवास तिल्दा में सघन गश्त की गई। साथ ही थाना क्षेत्र के बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, संवेदनशील स्थानों, लॉज एवं ढाबों की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तिल्दा नेवरा क्षेत्र के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश देकर उनकी उपस्थिति की जांच की गई।
अभियान के दौरान निगरानीशुदा बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों के निवास स्थानों पर दबिश देकर सभी को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कानून का पालन करने की समझाइश दी गई।

इसके अतिरिक्त देर रात्रि में बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पाए गए व्यक्तियों को थाना लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमने की सख्त हिदायत दी गई।
*तिल्दा नेवरा क्षेत्र के नागरिको को बताया गया कि किसी संदिग्ध अथवा अवैध प्रवासी के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है तो वे बिना किसी भय के टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 एवं ‘‘समाधान एप्प‘‘ के माध्यम से सूचना पुलिस तक पहुॅचा सकते है तथा किरायेदारों के सत्यापन कराये जाने के संबंध में समाधान एप्प की उपयोगिता के बारे में बताया गया।*  

तिल्दा नेवरा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रखेगी। साथ ही नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में जनसहयोग सुनिश्चित हो सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3