*प्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आज दोपहर 3 बजे निकलेगी सिरगिट्टी से, संबलपुर का प्रसिद्ध निशान बाजा बनेगा आकर्षण*
*प्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आज दोपहर 3 बजे निकलेगी सिरगिट्टी से, संबलपुर का प्रसिद्ध निशान बाजा बनेगा आकर्षण*
*सिरगिट्टी, बिलासपुर*
भक्ति और आस्था के महापर्व प्रभु श्री जगन्नाथ जी महाराज की रथ यात्रा आज *दोपहर 3:00 बजे* सिरगिट्टी महिमा नगर से श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस पावन अवसर को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है।
यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को भव्य रूप से सजाए गए रथों पर विराजमान किया जाएगा। इसके पश्चात रथों को श्रद्धालु खींचकर गंतव्य तक ले जाएंगे।
इस वर्ष की रथ यात्रा का प्रमुख आकर्षण *ओड़िशा के संबलपुर का प्रसिद्ध निशान बाजा* की प्रस्तुति रहेगी। निशान बाजा की गूंज के साथ निकलने वाली शोभायात्रा भक्तों को ओड़िशा की सांस्कृतिक झलक भी देगी। और महाप्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय कर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस दिव्य यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।