सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार, रायपुर की प्राचार्य के नाम से साइबर ठगी, परिचितों से ₹45,000 की ठगी

रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रायपुर की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गईं। घटना शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 की है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात साइबर ठगों ने सबसे पहले प्राचार्य को फोन कर बताया कि विद्यालय के लिए सामान आया है, लेकिन डिलीवरी करने वाला व्यक्ति रास्ता भटक गया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर 7033889121 पर संपर्क करने के लिए कहा। जब उस नंबर पर सीधे कॉल नहीं लग सकी, तब ठगों ने निर्देश दिया कि *21*7033889121 डायल कर कॉल करें।

जैसे ही यह कोड डायल किया गया, प्राचार्य के मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके व्हाट्सएप खाते का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और उनके मोबाइल नंबर से परिचितों, रिश्तेदारों तथा विद्यालय से जुड़े लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता बताकर पैसे भेजने के संदेश भेज दिए।

इन भ्रामक संदेशों पर विश्वास करते हुए तीन लोगों ने कुल ₹45,000-45000 संबंधित बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए। बाद में जब वास्तविक स्थिति का पता चला, तब यह स्पष्ट हुआ कि यह साइबर ठगी का मामला है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्राचार्य द्वारा तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई तथा साइबर क्राइम शाखा में भी शिकायत दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3