बेमेतरा:-लोकतंत्र को कुचलने का हर प्रयास विफल होगा, संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : आशीष छाबड़ा
बेमेतरा:-लोकतंत्र को कुचलने का हर प्रयास विफल होगा, संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बेमेतरा एवं नगर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा सिग्नल चौक, बेमेतरा में लोकतंत्र की रक्षा एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र की भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी, छात्र विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान नीट (NEET) सहित विभिन्न छात्र हितों के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया जाना तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी को छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखने से रोककर हिरासत में लिया जाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। यह घटना दर्शाती है कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की आवाज़ सुनने के बजाय उसे बलपूर्वक दबाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े वैचारिक संगठन लंबे समय से संविधान की मूल भावना एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करते रहे हैं। आज देश का युवा अपनी शिक्षा, रोजगार और भविष्य को लेकर प्रश्न पूछ रहा है, लेकिन उसे जवाब देने के बजाय उसकी आवाज़ को दबाया जा रहा है। लोकतंत्र में असहमति देशविरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। छात्रों पर लाठीचार्ज और लोकतंत्र के प्रहरी को हिरासत में लेना किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। छाबड़ा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी सदैव देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक बुलंद करते रहे हैं। उन्हें छात्रों के समर्थन में खड़ा होने से रोकना न केवल संसदीय परंपराओं का अपमान है, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का भी अपमान है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने और जनसरोकारों के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जिसे देश की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। जनता की आवाज़ को दबाने वाली जनविरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी का संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
कांग्रेस पार्टी की प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं—
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
2. नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है, उन पर संसद में तत्काल चर्चा कराई जाए।
3. नई दिल्ली में हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं।
कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं, किसानों, छात्रों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान सम्मत एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी। कार्यक्रम में मंगत साहू प्रणीश चौबे शशि प्रभा गायकवाड मिथलेश वर्मा रीता पांडे सुमन गोस्वामी रवि रजक बहल वर्मा ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा सनत धर दिवान दीवान ऋषि वर्मा घासी वर्मा लुकेश वर्मा शिव वर्मा निलेश ठाकुर योगिता साहू जनता साहू जोगेंदर छाबड़ा तोकेश्वर साहू चंद्र प्रकाश शीतलानी नारायण छाबड़ा जावेद खान बोधन साहू धनंजय साहू महेंद्र साहू चितरेन वर्मा देवा गर्ग राज कोमलपुरी गोस्वामी हरि साहू वाहिद रवानी रामविलास निषाद कमल साहू रवि गुप्ता रामकुमार बंजारे जय प्रकाश राज कृपा वर्मा सीताराम यादव बलवंत साहू सूरज कोसले धरम वर्मा कोनेन अली नरेंद्र वर्मा शुभम सोनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।