*बालोद में 58 परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत मिले स्वीकृति पत्र*

*बालोद में 58 परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत मिले स्वीकृति पत्र*

*बालोद में 58 परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत मिले स्वीकृति पत्र*
*बालोद में 58 परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत मिले स्वीकृति पत्र*
बालोद, 20 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिका परिषद बालोद लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कक्ष में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों के 58 पात्र हितग्राहियों को उनके पक्के आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी तथा नगर पालिका के पार्षदों ने हितग्राहियों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपे। स्वीकृति पत्र प्राप्त होने के बाद हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई हितग्राहियों ने कहा कि वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए हुए थे, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा होने जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है और नगर पालिका परिषद बालोद इस लक्ष्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने मकान का निर्माण किसी अनुभवी एवं विश्वसनीय ठेकेदार के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवाएं तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार योजना की किस्तें समय-समय पर जारी की जाएंगी, इसलिए गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही सभी हितग्राही अपने नए पक्के घर में परिवार के साथ सुखद एवं सुरक्षित जीवन की शुरुआत करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने भी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना के माध्यम से लोगों को न केवल पक्का आवास मिल रहा है, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर पार्षद गोकुल ठाकुर, पुष्पा साहू, सुनीता मनहर, कसीमुद्दीन कुरैशी, रीता सोनी एवं किरण साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा ईश्वर साहू, जमीर खान (पीएमएवाई), इंजीनियर ताराचंद साहू, महेश बढ़ाई, अभय ताराम, नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री, राज्य सरकार एवं नगर पालिका परिषद बालोद के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद ने भरोसा दिलाया कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद परिवार का पक्के घर का सपना जल्द से जल्द साकार हो सके।

     *"हमने बनाया है*
              *हम ही सवारेंगे।"*

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3