*बिटकुली सुहेला की बेटी मधु वर्मा ने रचा सफलता का इतिहास, हैदराबाद में नर्सिंग ऑफिसर बन बढ़ाया गांव और परिवार का मान*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*बिटकुली सुहेला की बेटी मधु वर्मा ने रचा सफलता का इतिहास, हैदराबाद में नर्सिंग ऑफिसर बन बढ़ाया गांव और परिवार का मान*
खरोरा
बिटकुली ग्राम की साधारण परिवार से आने वाली होनहार बेटी मधु वर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और असाधारण प्रतिभा के बल पर हैदराबाद में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। मधु वर्मा की इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। मधु के पिता छन्नू लाल वर्मा एवं माता सुनीता वर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ यह सफलता अर्जित की है। परिवार का कहना है कि मधु की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों को साकार करने में बाधा नहीं बनते। मधु वर्मा की इस उपलब्धि पर उनके नाना सेतराम वर्मा, नानी उर्मिला वर्मा, मामा धीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं मामी यामीन वर्मा सहित समस्त परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों ने भी मधु वर्मा की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरे गांव का सम्मान बढ़ा है तथा यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।