तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा
9424211900
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेद राम मनहरे एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट मुलाकात कर चर्चा की, साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी सदस्यगण पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस दौरान आयोग के उपाध्यक्ष व पदाधिकारीयों के साथ धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे,खरोरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी, तिल्दा सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष मिथलेश साहू, सत्या सहित अन्य उपस्थित हुए।