*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया नंबर 1 में शाला प्रवेशोत्सव, साइकिल एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा न्योता भोज का भव्य आयोजन*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

 *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया नंबर 1 में शाला प्रवेशोत्सव, साइकिल एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा न्योता भोज का भव्य आयोजन* 
खरोरा 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया नंबर 1 में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं साइकिलों का वितरण तथा न्योता भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय से जोड़ना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा शासन की छात्रहितैषी योजनाओं का लाभ प्रदान करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सेवाराम वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय केवल ज्ञान अर्जित करने का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासित जीवन एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच भुवनेश्वरी
 दाऊलाल पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार की ओर से जी. पी. वर्मा, श्रीमती शाद तरन्नुम, अनिल कुमार सेन (व्याख्याता), यू. आर. वर्मा, सी. एस. नायक एवं एम. एल. धुव सहित समस्त शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पात्र विद्यार्थियों को शासन की योजना के अंतर्गत निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजित न्योता भोज विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। स्नेह, अपनत्व एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न इस आयोजन ने विद्यालय परिवार के बीच आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शाला प्रवेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए सफलता, उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3