*गुरु पूर्णिमा पर नव केरला पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन*

*गुरु पूर्णिमा पर नव केरला पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन*

*गुरु पूर्णिमा पर नव केरला पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*गुरु पूर्णिमा पर नव केरला पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन*
खरोरा।
 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नव केरला पब्लिक स्कूल, खरोरा में श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भाव प्रकट करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं गुरु वंदना के साथ सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण तथा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर संदीप वर्मा, प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा अवस्थी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा अवस्थी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति सम्मान, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि "गुरु का सम्मान ही ज्ञान का सर्वोच्च सम्मान है।"
कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के आशीर्वचन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3