बेमेतरा:-नगर देवकर में 9 जुलाई को शीतला माता का जुड़वास धूमधाम से मनाया जाएगा

बेमेतरा:-नगर देवकर में 9 जुलाई को शीतला माता का जुड़वास धूमधाम से मनाया जाएगा

बेमेतरा:-नगर देवकर में 9 जुलाई को शीतला माता का जुड़वास धूमधाम से मनाया जाएगा
बेमेतरा:-नगर देवकर में 9 जुलाई को शीतला माता का जुड़वास धूमधाम से मनाया जाएगा
मेघू राणा बेमेतरा/देवकर। नगर देवकर में 9 जुलाई को शीतला माता का जुड़वास धूमधाम से मनाया जाएगा. तहसील मुख्यालय देवकर में गुरुवार को मां शीतला जुड़वास का कार्यक्रम रखा गया है। 20 वर्ष वां से नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। मां शीतला जुड़वास सीमित सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम शुरूआत सुबह दिनांक 09 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को सुबह 09 बजे से भव्य कलश यात्रा,3 स्टार धुमाल नागपुर किंग एवं मास्टर सतीश निषाद श्री दुलेराय अघोरी ग्रुप अंजोरा दुर्ग प्रस्तुति एवं जय मां शीतला सांग बाना ग्रुप देवकर - श्री पंडा बिरेंद्र धुवेॅ का प्रस्तुति  सुबह 10 बजे: हवन पूजन पं होरी लाल पान्डेय, दोपहर 03 बजे से सेवा भजन मंडली नगर देवकर, दोपहर 04 बजे से महा भंडारा एवं प्रसादी वितरण, संध्या 06 बजे से मां विंध्यवासिनी बालिका परिवार जस ग्रुप बोड़रा धनेली जिला-बालोद दिनेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शीतला जुड़वास पवॆ स्वास्थ्य प्रकृति और मौसम परिवर्तन से जुड़ी प्राचीन परंपरा है। भीषण गर्मी के बाद मानसून से पहले मनाए जाने वाले इस पवॆ में माता शीतला से मौसमी, बीमारियों चेचक और अन्य संक्रामक रोगों से रक्षा की प्रार्थना की जाती है।नीम की पत्तियों का उपयोग कर वातावरण को शुद्ध करने की परंपरा भी निभाई जाती है। उन्होंने बताया कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि पूरे नगर देवकर की एकजुटता समर्पण और सामूहिक सुख - समृद्धि का संदेश भी देता है। आयोजन को सफल बनाने में मां शीतला सेवा जुड़वास सीमित के पदाधिकारी और समस्त नगरवासियों सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।यह जानकारी सीमित सदस्य अजय सपहा ने दी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3