*अस्तित्व फाउंडेशन ने कुर्रा स्कूल में बैग वितरित किए*

*अस्तित्व फाउंडेशन ने कुर्रा स्कूल में बैग वितरित किए*

*अस्तित्व फाउंडेशन ने कुर्रा स्कूल में बैग वितरित किए*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*अस्तित्व फाउंडेशन ने कुर्रा स्कूल में बैग वितरित किए*
खरोरा 
तिल्दा ब्लॉक (छत्तीसगढ़): शिक्षा में समान अवसर और विद्यार्थियों के मनोबल को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए अस्तित्व फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने तिल्दा ब्लॉक के ग्राम कुर्रा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
नए स्कूल बैग प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर उमड़ी खुशी और उत्साह पूरे परिसर में साफ़ दिखाई दे रहा था। कई बच्चे स्कूल बैग को अपने कंधों पर लेकर विद्यालय परिसर में घूमते दिखाई दिए। इस अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष अनुपम दीवान ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने ग्रामीण परिवेश से जुड़े बचपन के अनुभव साझा किए और बताया कि सीमित संसाधन कभी भी किसी के सपनों की उड़ान को रोक नहीं सकते। उनके अनुभवों से बच्चे सहज रूप से जुड़ सके और पूरे उत्साह के साथ उनकी बातों को सुनते रहे।
विद्यालय की प्रभारी प्रधान पाठक विद्या शर्मा ने अनुपम दीवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के भीतर शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती है। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार से प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चन्द्रकला वर्मा, कुसुमलता वर्मा, राधेश्याम कुर्रे,रुपेंद्र कुमार वर्मा,संतोष कुमार धीवर उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3