रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन कर भगवान शिवलिंग की हुई प्राण-प्रतिष्ठा*
खरोरा।
नगर के वार्ड क्रमांक 15, सोमवारी बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच भगवान शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व 14 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई थी। प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर परिसर शिवमय वातावरण से गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।