*शाला प्रवेशोत्सव बना शिक्षा और संस्कार का महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*शाला प्रवेशोत्सव बना शिक्षा और संस्कार का महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह*
**खरोरा, 30 जुलाई।**
*पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा* एवं *शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरौदा* में आयोजित *शाला प्रवेश उत्सव* कार्यक्रम में *जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों की भव्य परेड मार्च से हुआ। विद्यार्थियों ने अतिथियों का पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा पात्र छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे परिसर में शिक्षा, उत्साह और नवसंकल्प का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल* ने कहा कि *राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शाला प्रवेश उत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है। शिक्षित और संस्कारित पीढ़ी ही विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेगी।* उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति सविता चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत धरसींवा अध्यक्ष शकुन्तला सेन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा, एल्डरमैन गुरजीत कौर, संजीव देवांगन, सुमित सेन, चौबा यादव, प्राचार्य रंजना मिंज, दिलेंद्र सेन, उमराव साहू, सुरेश कुमार साहू, भागवत साहू, नमिता वर्मा, आनंद साहू, डोमर वर्मा, पप्पू शर्मा, अवध साहू, ईश्वर साहू, पुरुषोत्तम साहू, देवेंद्र वर्मा, ओंकार मन्नड़े, प्राचार्य सुचित्रा शर्मा, वर्षा शर्मा, निवेदिता, भुवनलाल लहरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।