" *हरियाली की ओर ऐतिहासिक पहल: शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलेसुर में एक हजार पौधों का हुआ वृहद वृक्षारोपण"*
प्रेस विज्ञप्ति
" *हरियाली की ओर ऐतिहासिक पहल: शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलेसुर में एक हजार पौधों का हुआ वृहद वृक्षारोपण"*
विकासखंड तिल्दा अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलेसुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक हजार पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक युधिष्ठिर बुड़ेक के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार, शिक्षक नरेंद्र कुमार साहू एवं चंद्रशेखर रात्रे, विद्यार्थियों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष खुमान सिंह यदु,सदस्य राधा बाई मानिक पुरी, भरत लाल वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि दाऊलाल वर्मा, खुशहाल बचपन की कर्मचारी गीतांजलि यदु तथा बाल कैबिनेट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान
किया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों को इस अनुकरणीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "एक हजार पौधों का रोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। यदि सभी लोग इसी प्रकार पौधों की देखभाल का संकल्प लें, तो हमारा क्षेत्र शीघ्र ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण का आदर्श उदाहरण बन सकता है।" उन्होंने इस सराहनीय अभियान में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा ग्रामवासियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।