आलेसुर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं।

आलेसुर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं।

आलेसुर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

आलेसुर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं।
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे तिल्दा ब्लॉक के ग्राम आलेसुर पहुँचकर ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनसे चर्चा की और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। 
इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे गाँव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत रखी, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जमकर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध शराब के चलते गांव का माहौल भी खराब हो रहा है।
इस पर अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से एवं सभी से गंभीर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि जनहित सर्वोपरि है। समाज में शांति, सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। और इसे पूरा करना हम सभी लोगों का कर्तव्य भी है।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3