राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं के लिए सदन में उठाई आवाज,रेल मंत्री को कराया अवगत।

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
 राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं के लिए सदन में उठाई आवाज,रेल मंत्री को कराया अवगत।
 राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ के रेल परियोजनाओं को लेकर सदन में आवाज उठाई और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सभी चीजों से अवगत करवाया, रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, लक्ष्मी वर्मा ने सदन में सवाल उठाते हुए पूछा कि खरसिया परमलकासा रेल परियोजना की वर्तमान स्थिति क्या है और इसके पूरा होने की समय सीमा क्या तय की गई है, जिसकी भी जानकारी रेल मंत्री द्वारा दी गई, रेल मंत्री ने बताया की भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है साथ ही परियोजना की प्लानिंग और लागत के बारे में भी उनके द्वारा जानकारी दी गई।
वहीं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के बारे में भी रेल मंत्री से चर्चा की उन्हें अवगत करवाया गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत तिल्दा नेवरा का कार्य सबसे पिछड़ा हुआ है, साथ ही यह भी बताया गया की तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन से रेलवे को काफी अधिक आय होती है लेकिन रेल सुविधा वहां पर नहीं के बराबर है, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की बातों को गौर से सुना एवं मांगों को सुनकर आश्वासन दिया है।

 बता दे तिल्दा रेलवे स्टेशन रेलवे को काफी अधिक आए देता है इसके बावजूद रेल सुविधा यहां पर नाम मात्र की है कई ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं है, वही अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत कार्य काफी पिछड़ा हुआ है, जिसके चलते भी राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की और कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने रेल मंत्री को भी अवगत करवा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3