*पूर्व छात्रों ने किया 'सरस्वती सेवा मंडल' का गठन, दो संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा*

*पूर्व छात्रों ने किया 'सरस्वती सेवा मंडल' का गठन, दो संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा*

*पूर्व छात्रों ने किया 'सरस्वती सेवा मंडल' का गठन, दो संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*पूर्व छात्रों ने किया 'सरस्वती सेवा मंडल' का गठन, दो संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा*
खरोरा, 8 जुलाईको सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में अखिल भारतीय संस्कार केंद्र संयोजक रामस्वरूप शर्मा के प्रवास के अवसर पर नियमित पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में संस्कार केंद्रों के विस्तार एवं संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व छात्रों द्वारा 'सरस्वती सेवा मंडल, खरोरा' का गठन किया गया। इस दौरान पूर्व छात्र विनय वर्मा ने अपने दादा स्वर्गीय तुलाराम वर्मा की स्मृति में तथा लोमश देवांगन ने अपनी माता स्वर्गीय केजाबाई देवांगन की स्मृति में एक-एक संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी पाटकर, प्रधानाचार्य संजय वर्मा एवं प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख चंद्रकुमार डड़सेना सहित अनेक पूर्व छात्र उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संस्कार केंद्रों के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भाव के संवर्धन का आह्वान किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3