*दस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर संपन्न*।श्रीमती वैशाली वानखेड़े ( *Directer=Bright carrier abacus education centre*) द्वारा भिलाई नगर में विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु *दस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर* का आयोजन किया गया।
*दस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर संपन्न*।
श्रीमती वैशाली वानखेड़े
( *Directer=Bright carrier abacus education centre*) द्वारा भिलाई नगर में
विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु *दस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर* का आयोजन किया गया।
जिसमें एथनिक साइंस फाउंडेशन और महर्षि अरविंद फाउंडेशन के एनर्जी मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यार्थियों को *पंचतत्व शोधन क्रिया(भूत शुद्धि क्रिया)एनर्जी साइंस प्रोसेस,रिकालिंग प्रोसेस,द्वारा स्मरण शक्ति,ज्ञान एवं स्वास्थ्य वर्धक प्रयोगों द्वारा अच्छे प्रतिशत अंक लाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया*
।इस शिविर में भिलाई नगर के गगन कुमार जायसवाल,फाल्गुनी साहू,आर्याश, जोशित कुमार सिलगानी,दविद देशमुख,सूर्य किरण निषाद,आयुष्मान ,रूपम वानखेड़े एवं अन्य बच्चे शामिल रहे।कार्यक्रम के समापन दिवस में ऐडवोकेट सुधा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे एवं सभी बच्चों के अभिभावक पालक माता पिता ने इस कार्यक्रम के लिए एथनिक साइंस फाउंडेशन एवं श्रीमती वैशाली वानखेड़े को धन्यवाद व्यक्त किए। श्रीमती वैशाली वानखेड़े द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त पालक अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुवे कार्यक्रम की समाप्ति किए।
श्रीमती वैशाली वानखेड़े द्वारा प्रति वर्ष एथनिक साइंस फाउंडेशन के सहयोग से अल्फा माइंड मेमोरी डेवलपमेंट विधि द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास संबंधी शिविर कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है।. यह मीडिया प्रभारी कार्यक्रम की जानकारी प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने दिया गया