*बालोद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की बैठक संपन्न*

*बालोद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की बैठक संपन्न*

*बालोद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की बैठक संपन्न*
*बालोद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की बैठक संपन्न*
बालोद, 07 जुलाई। नगर पालिका परिषद बालोद कार्यालय में सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की बैठक समिति की अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कपिलेश्वर मंदिर में दोपहर 12:00 बजे की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे भगवान की भव्य रथयात्रा नगर के पौराणिक कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर हलधर नाथ चौक, मोखलामांक्षी मंदिर, जयस्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड एवं बुधवारी बाजार से होते हुए महामाया मंदिर (मौसी घर) पहुंचेगी। समय उपलब्ध होने पर रथयात्रा जयस्तंभ चौक से शीतला मंदिर, गंगासागर तालाब, नया बस स्टैंड, दल्ली चौक होते हुए पुनः पुराना बस स्टैंड तक भी जाएगी।
समिति ने निर्णय लिया कि रथ को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया जाएगा तथा नगर के प्रमुख मार्गों पर ध्वज लगाए जाएंगे। महाप्रसाद की व्यवस्था जनभागीदारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से की जाएगी। साथ ही रथयात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
समिति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में भगवान जगन्नाथ स्वामी की शोभायात्रा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी सहित श्री कमलेश सोनी, श्रीमती पुष्पा साहू, श्री किरण साहू, श्री प्रीतम यादव, सुश्री रीता सोनी, श्री निर्देश पटेल, श्री सुमित शर्मा, श्रीमती सुनीता मनहर, श्रीमती आशा पटेल, श्री गोकुल ठाकुर, श्री विनोद शर्मा, श्रीमती गोमती रात्रे, श्री गिरिजेश गुप्ता, श्रीमती श्यामा यादव, श्री कसीमुद्दीन कुरैशी, श्री कमल पनपालिया श्री ठाकुरनाथ योगी, श्री संतोष पाढ़ी, श्री प्रेमचंद क्षीरसागर, श्री तुलसी यादव, श्री सुनील यादव, श्री दीपक देवांगन, श्री संतोष कौशिक, श्रीमती छबि सार्वा, श्रीमती प्रीतिबाला साहू, श्रीमती राधा कौशिक, श्रीमती हितेश्वरी कौशिक, श्रीमती नीमा साहू, श्रीमती मंजू साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती दीप्ती यादव, श्रीमती प्रीति देशमुख, श्रीमती लता ताम्रकार, श्रीमती प्रतिमा यादव, श्री जयराम निर्मलकर, श्री संदीप दुबे, श्री जीतेन्द्र सोनी, श्री सचिन यादव, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री रिच्छेदमोहन कलिहारी, श्री खेमलाल साहू, श्री पुष्कर ठाकुर, मोहन साहू, खूबलाल साहू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नोट -कोई भी भक्तजन जगन्नाथ जी की रथयात्रा के अवसर पर अपनी स्वेच्छा से प्रसादी देना चाहता है,वो समिति सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं :-
संतोष पाढ़ी, प्रेमचंद क्षीऱसागर मोहन साहू, खूबलाल साहू, प्रीतम यादव, कमल पनपालिया

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3