रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत की रायपुर जिला इकाई का शपथ ग्रहण एवं पुस्तक विमोचन 26 जुलाई को*
खरोरा
समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत की रायपुर जिला इकाई के तत्वावधान में 26 जुलाई 2026, रविवार को कोसरंगी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शपथ ग्रहण, पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।
इस अवसर पर गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद एवं रायपुर जिला इकाइयों के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ ही साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास 'स्नेहिल' होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्जा करेंगी।
समारोह में डॉ. श्रीश जैन 'चंद्रिका', आनंद जैन अकेला, डॉ. गजेन्द्र हरिहरनो 'दीप', अखिलेश्वर मिश्रा 'अकाट्य', गायत्री साहू 'शिवांगी', श्रवण कुमार साहू, श्रीमती राधिका वर्मा, सुश्री जागृति बघमार सहित अनेक साहित्यकार, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि :
राजू मिर्झा (सरपंच प्रतिनिधि) विक्रम साहू (प्रामसभा अध्यक्ष)
श्रीमती मंजूरानी जुगेशचंद्र दास, (उपसरपंच कोसरंगी)
धनेश धीवर, कृष्णमुरारी वर्मा, तिलक राम साहू,
डॉ. पुरूषोत्तम साहू, डॉ. संतोष महंत, नेहरू साहू, तोषण साहू
रंजीत घृतलहरे, राजकुमार सोनवानी, बिसम्बर दास,
राम साहू, सुरेन्द्र दास, डोमन सिंह ध्रुव शामिल होंगे।
आयोजकों ने साहित्यकारों, कवियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन मधुकलश साहित्य परिषद, कोसरंगी एवं समस्त ग्रामवासी कोसरंगी, जिला रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है।