भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने खम्हारटोला के स्कूली बच्चों की समस्या का किया त्वरित समाधान। :- गोविन्द शर्मा (जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी)
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने खम्हारटोला के स्कूली बच्चों की समस्या का किया त्वरित समाधान। :- गोविन्द शर्मा (जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी)
दल्लीराजहरा/खम्हारटोला :- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी श्री गोविन्द शर्मा ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए एक सराहनीय पहल की है। कुछ दिन पूर्व श्री शर्मा ग्राम खम्हारटोला निजी कार्यो से गये हुवे थे। इसी दौरान वे अचानक शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि वर्षा के समय कक्षा की छत से पानी टपकता है। बच्चों ने बताया कि पानी गिरने से पढ़ाई में अत्यंत कठिनाई होती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के जिला सह-सोशल मीडिया श्री गोविन्द शर्मा ने तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण किया और 2 दिन के भीतर तिरपाल की वैकल्पिक व्यवस्था कर स्कूल को सौंपी, ताकि बरसात में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। श्री शर्मा ने कहा, "ग्राम के बच्चों की शिक्षा रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बहुत जल्द माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी से भेंट कर खम्हारटोला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा जाएगा।" खम्हारटोला के बूथ अध्यक्ष छगन लाल, गोवर्धन खोटपरिया व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।