*जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन (JSF), खरोरा के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न*

*जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन (JSF), खरोरा के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न*

*जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन (JSF), खरोरा के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन (JSF), खरोरा के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न*
खरोरा, 19 जुलाई 2026। जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन (JSF), खरोरा में निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 07:00 बजे पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
* अध्यक्ष: कुमार अमोल रतन साहू
* उपाध्यक्ष: मोरध्वज मानिकपुरी
* उपाध्यक्ष: विनय वर्मा
* कोषाध्यक्ष: परमेश्वर दास मानिकपुरी
* सचिव: अभिषेक वर्मा
* संयुक्त सचिव: तुषार गुप्ता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कुमार अमोल रतन साहू ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य खरोरा एवं आसपास के क्षेत्र में फुटबॉल खेल का विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराना तथा खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करने एवं क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न होने पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी फुटबॉल खेल के विकास एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन खरोरा

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3