रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से अपनी बात रखी।*
=================
*शिक्षकों की आन लाइन उपस्थिति में आ रही समस्यों पर की गयी विस्तृत चर्चा।*
---
खरोरा
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर जी.एम.सतीश कुमार का स्वागत करते हुए सौजन्य भेंट वार्ता की।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया की भेंट वार्ता में संगठन ने मुख्य रूप से शासन के वर्तमान आदेशानुसार विद्या समीक्षा एप V S K के माध्यम से शिक्षकों की ली जा रही आन लाइन उपस्थिति में शिक्षकों को आ रही विभिन्न समस्या सर्वर डाउन, नेटवर्क का अभाव जिससे उनकी उपस्थिति दिखाता नहीं,या विद्यालय से दूरी बताता है, इस प्रकार अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संघ ने कहा कि जब तक उपस्थित एप सुचारू रूप से संचालित ना हो पूर्णतः अपडेट न हो जाए तब तक किसी भी शिक्षकों का वेतन रोकने अथवा अन्य किसी प्रकार की कार्यवाही न की जाएं। साथ ही संकुल समन्वयक एवं फ़ील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग से उपस्थिति एप जारी की जाए। कार्यालय द्वारा शिक्षकों का अब तक वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है जबकि विभाग में योग्यताधारी स्नातकोत्तर एवं बी.एड. प्रशिक्षित शिक्षक लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं। उनकी वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करते हुए पदोन्नति आदेश जारी किया जाए। शिक्षक संवर्ग का प्रतिवर्ष के वरिष्ठता सूची के आधार पर डी. पी .सी करते हुए पदोन्नत आदेश जारी करने की भी मांग की इसके अभाव में बहुत से शिक्षक पदोन्नत बिना सेवानिवृत हो रहे हैं।चर्चा के दौरान संगठन ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि प्रति वर्ष शिक्षकों द्वारा अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाने हेतु महाविद्यालयों की परीक्षा अनुमति आवेदन प्रस्तुत की जाती है जिस पर एकल आदेश जारी करने के बजाय सामूहिक अनुमति आदेश किए जाने सहित अन्य बिंदु पर चर्चा की गई।
उक्त भेंट वार्ता में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, जिलाध्यक्ष मनीष देवांगन, जिला संगठन मंत्री सुनील नायक, जिला कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, विकास खंड संगठन मंत्री अवध वर्मा, कार्यकारणी सदस्य सुजीत शर्मा, नीरज गुप्ता, अनुराग शर्मा, दिलीप साहू आदि उपस्थित रहें।
ओंकार प्रसाद वर्मा*
*(संभागीय सचिव)
*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ रायपुर ने दी जानकारी।