तत्काल सड़क मरम्मत एवं गड्ढों को भरने की मांग, बारिश से आवागमन हुआ बाधित

तत्काल सड़क मरम्मत एवं गड्ढों को भरने की मांग, बारिश से आवागमन हुआ बाधित

तत्काल सड़क मरम्मत एवं गड्ढों को भरने की मांग, बारिश से आवागमन हुआ बाधित
प्रेस विज्ञप्ति
तत्काल सड़क मरम्मत एवं गड्ढों को भरने की मांग, बारिश से आवागमन हुआ बाधित
धमतरी, 29 जुलाई। आज हुई मूसलाधार बारिश के कारण धमतरी से लगे ग्राम रत्नाबांधा स्थित रत्नेश्वरी दुर्गा मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा है। लगातार जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण मोटरसाइकिल, ऑटो एवं अन्य छोटे वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। कई मोटरसाइकिल एवं ऑटो मौके पर ही पलट चुके हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ गया है। यह मार्ग धमतरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रत्नेश्वरी दुर्गा मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों को तत्काल भरने एवं सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए। साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
श्री मीनपाल ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई बड़ी एवं गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान करने की अपील की है।
जारीकर्ता:
कीर्तन मीनपाल
सदस्य, जनपद पंचायत धमतरी

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3