छत्तीसगढ़ कला संस्कृति की प्रस्तुति हैदराबाद में
बलौदाबाजार। तेलंगाना के हैदराबाद में सुर्जना महोत्सव में तेलंगाना शासन द्वारा खैरागढ़ टीम को छत्तीसगढ़ कला संस्कृति की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया यह कार्यक्रम हैदराबाद के शिल्परामम दो दिवसीय आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ की बैगा, सैला,पंथी , करमा लोकनृत्यों की प्रस्तुति दिया गया हैदराबाद के छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति की छठा बिखेरने का मौका मिला जहां अनेक राज्यों से आए हुए लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया इस कार्यक्रम में टेकराम वर्मा, डॉ.वेदांत सिंह , चंद्रप्रकाश साहू, सूरज कुमार ठाकुर, सिद्धार्थ दिवाकर, डेहरु बंजारे, ग्रिती , खुशबू, प्रीति, खुलेश्वरी, हेमपुष्पा, कीर्ति,साक्षी, सनत , करण ताराम, वेदप्रकाश ने प्रस्तुति दिया।
_रिपोर्ट : रूपेश वर्मा अर्जुनी_