*लंबे इंतजार के बाद गूंजी विद्यालय की घंटी, उत्साह और उमंग के साथ हुआ विद्यार्थियों का स्वागत*

लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल, उत्साह और मुस्कान से सराबोर नजर आया। विद्यालय पहुंचते ही विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे उनके चेहरों पर विशेष रौनक और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सरिता उगेंद्र देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष नकुल राम वर्मा तथा विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के स्वागत हेतु विशेष तैयारियां कीं। साथ ही शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर, संगम कुमार मन्नाडे एवं भारती तांती का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। नवीन सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया तथा विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3