तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा के जन्मदिन पर गांधी चौक नेवरा में कार्यक्रम आयोजित।
तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा का सोमवार को जन्मदिन था जहां रात्रि में गांधी चौक नेवरा में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। रात्रि को कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंच से पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान का केक कटवाकर भूमधाम से जन्मदिन मनाया गया,भारी आतिशबाजी की गई।
मंत्री टंक राम वर्मा ने मंच से अपने उद्बोधन व्यक्त कर पालिका अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देकर दीर्घायु की कामना की गई।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने उपस्थित भारी जनसमूह का ध्यायवाद ज्ञापित कर कहा कि शहर की जनता ने जो विश्वास उन पर किया है उस पर वे खरा उतरकर पार्षदों के साथ मिलकर शहर विकास में कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि नेवरा शराब दुकान को हटाने भारी जनविरोध है शराब दुकान सड़क किनारे स्थित होने से सभी को भारी परेशानी हो रही है।और जनता की मांग को देखते हुए हमारे नेताओं के सहयोग से नेवरा शराब दुकान को वहां से हटाकर पीछे ले जाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, शैल साहू, भाजपा नेता राम पंजवानी, घनश्याम अग्रवाल,नरेंद्र शर्मा, सुखदेव वर्मा, दीपक शर्मा, पार्षद ईश्वर यदु, सतीश निषाद, विनोद नेताम, राजकुमार गेंडरे, संतोष यादव, अनीता वर्मा, अन्नपूर्णा कश्यप, लक्ष्मीचंद नागवानी, प्रेम कोसले, दिनेश साहू, जयेश पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, पूर्व सरपंच अनुराधा वर्मा, डा एल पी साहू दीपक वर्मा, गोपाल साहू, सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधिगण, पार्षद गण, भाजपाई एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई।