*लोहे की चोरी के आरोपों पर बीएसपी का जवाब,पीएमओ संदर्भित शिकायत पर बढ़ी कार्रवाई*

*लोहे की चोरी के आरोपों पर बीएसपी का जवाब,पीएमओ संदर्भित शिकायत पर बढ़ी कार्रवाई*

*लोहे की चोरी के आरोपों पर बीएसपी का जवाब,पीएमओ संदर्भित शिकायत पर बढ़ी कार्रवाई*
*लोहे की चोरी के आरोपों पर बीएसपी का जवाब,पीएमओ संदर्भित शिकायत पर बढ़ी कार्रवाई*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र में हो रही लोहा एवं स्क्रैप चोरी के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत पर कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।शिकायत को पीएमओ द्वारा संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को भेजा गया था,जिसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने लिखित जवाब जारी किया है।बीएसपी के वरिष्ठ प्रबंधक निवेश विजयन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआईएसएफ की सेवाएं ली गई हैं तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं के अनुरूप निगरानी की जाती है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि चोरी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े मामलों में उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर आवश्यक
 कार्रवाई की जाती है तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाती है।संबंधित व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक स्तर पर भी कार्रवाई की जाती है।बीएसपी प्रबंधन ने अपने जवाब में स्वीकार किया है कि लोहा/स्क्रैप की कथित चोरी से संबंधित प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है तथा मामला वर्तमान में विवेचनाधीन है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बीएसपी देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक संपत्ति है और वहां किसी भी प्रकार की चोरी या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है।उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3