बेमेतरा:-शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है आशीष छाबड़ा
बेमेतरा:-शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा है कि बेमेतरा में शिक्षा के नाम पर भाजपा शासन खिलवाड़ कर रही है कुछ दिनों में शिक्षा का नया सत्र प्रारंभ होने वाला है और विगत दो वर्ष पूर्व बेमेतरा जिला मुख्यालय के दो प्रमुख स्कूल जिसमें एक स्कूल पूरे जिले का एकमात्र शताब्दी स्कूल भी है और दूसरा बेमेतरा जिले का एकमात्र स्वामी आत्मानंद स्मृति हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय की छत तूफान के कारण उड़ गयी थी किंतु भाजपा सरकार एवं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण चीजों से कोई लेना-देना नहीं है जबकि बेमेतरा बेसिक स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री की 2 से 3 सभाएं हो चुकी है मुख्यमंत्री ने भी
 अपनी आंखों से उजड़े हुए स्कूल की छत को देखा है किंतु आज 2 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी स्कूल की छत को मरम्मत नहीं किया जा सका है इसे दुर्भाग्य ही कहा जाए की , इन दोनों स्कूलों के सामने बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है जहां जिले के सबसे बड़े अधिकारी भी प्रतिदिन अपनी खुली आंखों से इन उजड़े हुए स्कूलों की छत को देखते हैं जिन स्कूलों में बेमेतरा के महान विभूतियों ने शिक्षा ग्रहण की है जो बेमेतरा शिक्षा व्यवस्था की रीड रही है ऐसे स्कूलों को बर्बाद करने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है बेमेतरा शहर में स्कूलों की वैसे ही कमी देखी जा रही है ऐसे में इन स्कूलों के छत को नहीं सुधरे जाने से कहीं ना कहीं बेमेतरा शहर की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और इतनी मजबूत आधारशिला को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है मात्र कमीशन और चंद रुपए कमाने के लालच में इन स्कूल की इमारत को खंडहर में तब्दील करने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है पूर्व विधायक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबडा ने आरोप लगाया कि इसी तरह बेमेतरा शहर में
 कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का भी दुर्दशा किया जा रहा है इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चर्मरा गई है लोग जो कांग्रेस शासन के समय इन स्कूलों में प्रवेश के नाम से लाइन लगाते थे आज इन स्कूलों से अपने बच्चों को निकालने के नाम पर लाइन लगाए खड़े हैं लोगों को अब यह बात समझ आ गई है कि भाजपा शासन गरीब और मध्यम वर्गी परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं देना चाहती यही कारण है कि इन स्कूलों के विकास के लिए शासन स्तर पर किसी प्रकार के कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं यही हाल स्वामी आत्मानंद स्मृति हिंदी मध्य विद्यालय का भी है जिसके इमारत की छत 2 वर्ष पूर्व तूफान में उड़ गई थी मजबूत दीवारों को खंडहर बनाने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है बेमेतरा में भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ कमीशन खोरी में लगे हुए हैं उन्हें बेमेतरा की शिक्षा व्यवस्था से कहीं कोई लेना-देना नहीं है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3