तिल्दा कोयला रैक पॉइंट पर आखिर किसका संरक्षण बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, उठ रहे सवाल

तिल्दा कोयला रैक पॉइंट पर आखिर किसका संरक्षण बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, उठ रहे सवाल

तिल्दा कोयला रैक पॉइंट पर आखिर किसका संरक्षण बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, उठ रहे सवाल
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900 

तिल्दा कोयला रैक पॉइंट पर आखिर किसका संरक्षण बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, उठ रहे सवाल
 तिल्दा नेवरा के कोयला रैक पॉइंट पर भारी अनियमितताएं बरती जा रही है नियमों को ताक पर रखकर यह रैक पॉइंट चलाई जा रही है नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई पार्षदों के द्वारा भी संबंधित विभागों में लिखित शिकायत दे दी गई है लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
 वीडियो और तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि किस तरह से बड़े-बड़े पोखलेन वाहनों से मालगाड़ी के डिब्बो से कोयला को नीचे उतर जा रहा है अनलोडिंग कार्य किया जा रहा है।साथ ही धूल का गुबार भी है यहां पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।
 वहीं नियमों के तहत जेसीबी या पोखले आदि वाहनों से मालगाड़ी के डिब्बों को टच भी नहीं किया जाना है लेकिन यहां तो पूरी तरह से नियमों को ही धत्ता बताकर कोयला अनलोडिंग की जा रही है।
 इस पर ना तो स्टेशन प्रबंधन के द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही आरपीएफ पुलिस पुलिस के द्वारा।
 वही उक्त कोयला रैक पॉइंट को हटाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा एवं कई पार्षदों द्वारा लिखित शिकायत कर ज्ञापन दिया जा चुका है फिर भी इसे नहीं हटाया जा रहा है। और न ही नियमों का पालन किया जा रहा है।
शहर व क्षेत्रवासी अब सवाल उठा रहे हैं की कोयला मामले पर आखिर किसका संरक्षण मिला हुआ है जो नियमों को ताक पर रखकर इस तरह के अवैध गतिविधि संचालित की जा रही है। 
बता दें कि कोयला रैक पॉइंट से पूरा शहर काला काला हो रहा है, सड़को की स्थिति तो काफी दयनीय हो गई है।
वहीं यह जो तस्वीर दिख रही है वह आज शनिवार सुबह की है जिसमें किस तरह से नियमों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है।
वही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा एवं कई पार्षदों सहित नागरिकों ने कहा कि शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3