प्रेस विज्ञप्ति
पंचमुखी नगर कॉलोनी में ₹1.68 लाख की लागत से बोर खनन एवं पंप स्थापना कार्य का भूमिपूजन संपन्न
धमतरी (रत्नाबांधा): ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के अंतर्गत आने वाले पंचमुखी नगर कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या का स्थायी निराकरण हो गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के सक्रिय सदस्य माननीय श्री कीर्तन मीनपाल जी के विशेष प्रयासों से, जनपद पंचायत की 15वें वित्त योजना के अंतर्गत 1.68 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस राशि से कॉलोनी में बोर खनन एवं पंप व्यवस्था कार्य का भव्य भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन के तुरंत बाद ही मौके पर बोर खनन मशीन (ड्रीलिंग मशीन) लगाकर कार्य को तीव्र गति से प्रारंभ किया गया, जो कि बेहद कम समय में सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
इस अवसर पर आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री कीर्तन मीनपाल जी (सदस्य, जनपद पंचायत धमतरी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के सरपंच माननीय श्री फकीरचंद वर्मा जी द्वारा की गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत धमतरी की सदस्य माननीय श्रीमती धनेश्वरी साहू जी एवं रत्नाबांधा के पूर्व सरपंच माननीय श्री रामभागवत मीनपाल जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पंचमुखी नगर कॉलोनी समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कॉलोनी समिति और पंचायत प्रतिनिधियों का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचमुखी नगर कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों, जिनमें अध्यक्ष श्री भीखम सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री सालिक राम गजपाल, सचिव श्री दुष्यंत साहू, कोषाध्यक्ष श्री थानू राम साहू, श्री अयोध्या पाण्डेय (महाराज), समाजसेवी श्री सीमंत साहू एवं श्री ढालसिंह साहू शामिल हैं, ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके साथ ही ग्राम के उपसरपंच श्री दादू लाल यदु जी, रोजगार सहायक माननीय श्रीमती सुनीता मीनपाल जी, एवं सचिव माननीय श्री दाधिची अग्रवाल जी सहित समस्त पंचगण—श्रीमती अंजली मीनपाल, श्री बिसाली ध्रुव, श्री लोकेश टंडन, कु. तेजेश्वरी मीनपाल, श्री भूषण वर्मा, श्रीमती देवकुंवर साहू, श्रीमती कुंती सेन, श्रीमती गोदावरी अग्रवाल, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती सविता ध्रुव, श्रीमती दुर्गा नेताम, एवं श्री टेकेश्वर नेताम (भृत्य),तेजनारायण मीनपाल,रामसिंग मांडवी, रजऊ राम नेताम, नाघो राम साहू ,जितेंद्र तिवारी,भोसले सर,रोहित जैन, व समस्त ग्रामवासी रत्नाबांधा उपस्थित रहे।जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने दी बधाई ,भूमिपूजन व सफल बोर खनन के बाद क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल ने समस्त पंचमुखी नगर कॉलोनी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा "जनता को मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। 15वें वित्त योजना के तहत स्वीकृत इस राशि से आज कॉलोनी की एक बड़ी समस्या दूर हुई है। भविष्य में भी विकास के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।"
बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर पूरी कॉलोनी में हर्ष का माहौल है तथा कॉलोनी वासियों ने जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल एवं पंचायत प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।