*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम कोरासी में चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम कोरासी में चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम कोरासी में चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम कोरासी में चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*
खरोरा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम कोरासी में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम से पूर्व सांसद अग्रवाल खरोरा स्थित विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सभी के साथ ग्राम कोरासी के लिए रवाना हुए।
ग्राम कोरासी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद ने “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” नारे के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को आमजन के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
सांसद ने गांव के विभिन्न घरों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी मूलभूत समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पक्की सड़क, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा सुशासन से जुड़ी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सांसद ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कोरासी में आयोजित इस वृहद जनसंपर्क कार्यक्रम में मा. गुरु खुशवंत गुरु साहब, मा. सौरभ गुरु साहब, नवीन अग्रवाल, श्याम नारंग, नरेंद्र ठाकुर, शिव शंकर वर्मा, अनिल सोनवानी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3