*खरोरा में स्वच्छता वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*खरोरा में स्वच्छता वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*खरोरा में स्वच्छता वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 


*खरोरा में स्वच्छता वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
खरोरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4399 दिनों की निरंतर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4399 दिनों की निरंतर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 11, कृष्णा नगर में जनहित और जन-जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन जागरूकता कार्यक्रम तथा वार्डवासियों को डस्टबिन वितरण किया गया।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल बचत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, नगर पंचायत सीएमओ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, मंडल महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पंचराम यादव, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पूर्णेन्द्र पाध्याय, श्रीमती पूर्णिमा धनकर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3