मादक पदार्थ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर नशा मुक्त भारत सुरक्षित भारत का संकल्प लिया गया।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
मादक पदार्थ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर नशा मुक्त भारत सुरक्षित भारत का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना अनुसार एवं बलराम प्रसाद वर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा अविनाश कुमार दुबे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में नालसा की डॉन योजना अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया जिसके तहत शासकीय नवीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, प्रयास बालक छात्रावास सड्डू, शासकीय प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, शासकीय बाल गृह माना कैं,प बाल संप्रेक्षण गृह माना कैंप रायपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
समाज में बढ़ रहे अपराधों का एक महत्वपूर्ण कारण मादक पदार्थों का सेवन और उसका दूर व्यापार भी है, नशे की प्रवृत्ति के कारण ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ो लोगों की मृत्यु हो रही है पारिवारिक विवाद एवं महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं,नशे की लत की पूर्ति के लिए नशा करने वाले लोगों द्वारा चोरी, लूट जैसे घटनाएं की जा रही है, उक्त कार्यक्रमों के द्वारा समाज में विशेषकर युवाओं में नशे के बढ़ते चलन और उससे उनके स्वास्थ्य एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों एवं युवाओं को जागरूक किया गया।
नालसा की डॉन योजना के बारे में भी लोगों को बताया गया जिसके तहत ऐसे नशे के आदि लोगों को विभिन्न प्रकार की विधिक सहायता प्रदान की जाती है, एनडीपीएस के कड़े कानूनो से अवगत कराया गया जिसके प्रभाव में किसी युवा का भविष्य अंधकारमय ना हो,उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोज सिंह ठाकुर स्पेशल कोर्ट सीबीआई, विनय कुमार प्रधान स्पेशल कोर्ट पाक्सो, नरेंद्र कुमार एडीजे, जितेंद्र कुमार सोनवानी न्यायिक मजिस्ट्रेट, आयुष ताम्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भाग लेकर छात्रावास के छात्र-छात्राओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया,उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी छात्रावास अधीक्षक एवं पैरा लीगल वालंटियर के सहयोग से संपन्न हुआ।