*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

 *शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*
प्रेस विज्ञप्ति 
 *शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* 
विकासखंड तिल्दा नेवरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर उत्साह एवं उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच अभिषेक वर्मा, उप सरपंच रुपेश कोशले, पंच क्रांति साहू, महेंद्र देवांगन, पवन साहू, प्रधानपाठक गिरवर प्रसाद सोनी, विद्यालय के शिक्षक सविता कोशले, स्वीटी देवांगन,शोभारानी नारंग तथा संकुल समन्वयक कांत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा शाला परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3