रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*सहकारिता की स्थापना एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम का आयोजन*
खरोरा
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छड़िया पं. क्र. 641 में आज दिनांक 29जून को समिति कार्यालय छड़िया में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सहकारिता सप्ताह का शुभारम्भ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के पूजा अर्चना कर सहकारी ध्वजारोहण का कार्य समिति अध्यक्ष श्रीमान नकुल राम वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्कार के पश्चात् सहकारी समिति के प्रगति व विकास के बारे में समिति प्रबंधक चैनूराम साहू ने बताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छड़िया सरपंच श्रीमती सरिता उगेंद देवांगन, लेखापाल ओमप्रकाश साहू, लिपिक जसवंत साहू, अन्य कर्मचारी मंशाराम, धनेश्वर एवं वरिष्ठ कृषक शिवाजी वर्मा, बलदौवा वर्मा, परदेशी देवांगन, राजेन्द्र सोनी, उन्नत किसान गजानंद साहू, केशव वर्मा, गुहाराम यादव, रूपेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, टीकाराम साहू, ओमकार वर्मा, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू आदि कृषकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही l कार्यक्रम के समापन में आभार प्रगट करते हुए ओमप्रकाश साहू द्वारा सहकारिता गान, जय जवान जय किसान के नारों के साथ किया गया।
समाचार क्रमांक 2