शेरपार मे शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शेरपार मे शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शेरपार मे शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शेरपार मे शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने विभिन्न निर्माण कार्यों को पूरा करने की घोषणा किया,जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
 
मोहला//- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार मे सत्र- 2026-27 का संकुल स्तरीय एवं विद्यालय स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव दिनांक - 24/06/2026 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चे कक्षा- 1, कक्षा- 6 व कक्षा- 9 मे प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, गणवेश एवं मुँह मीठा कर प्रवेश दिलाया गया | 
मध्यान्ह भोजन समूह द्वारा "न्योता भोज" कराया गया। जिसमे खीर-पूड़ी, बड़ा खिलाया गया | 

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - श्रीमती नम्रता सिंह (अध्यक्ष- जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों नये शैक्षणिक सत्र से मन लगाकर पढ़ाई करें व पालकों से भी आग्रह किया की बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। बच्चे पढ़ाई के अलावा खेलकूद, वृक्षारोपण, स्वच्छता आदि कार्यकर्मों में अपनी सहभागिता निभाये और हमारे वनांचल क्षेत्र से बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील,अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें, यही आशा करती हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता- श्रीमती खिलेश्वरी गुनेन्द्र (अध्यक्ष-विद्यालय प्रबंधन व विकास समिति), श्री कनक राम नागवंशी (जनपद पंचायत सदस्य-मोहला), श्री लोकनाथ रावटे (सदस्य- शाला प्रबंधन व विकास समिति), श्रीमती निर्मला ठाकुर (प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. शेरपार ), श्री किशनलाल यदु (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक), श्री रमेश सलामे (प्रधानपाठक- माध्यमिक शाला-शेरपार) उपस्थित थे।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति-शेरपार के मांगपत्र जिसमें प्रार्थना शेड निर्माण, सांस्कृतिक कला मंच, मध्यान्ह भोजन बनाने किचन शेड व साईकल स्टैंड बनाने की मांग को पूरा करने की घोषणा मंच से श्रीमती नम्रता सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) ने किया, जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में संकुल केंद्र-शेरपार के समस्त शिक्षकगण शंकर लाल बंजारे, खेदु राम लरिया, संजय देवांगन, केशव राम साहू, विकास अमरिया, चंद्रशेखर देवांगन, संतोष राणा, चित्रलेखा साहू, इंदुमती ठाकुर, रिंकू बिस्वास, मोनिका सिन्हा, वरिन्दर पाल सिंह गाले, रमेश सलामे, शंकर साहू, लता पटवा, आरती साखरे, पवनरेखा साहू, ज्योति ऊके,अनिल रामटेके,ओगेश चिडा,संकुल समन्वयक कुशल हदगिया, राजेश निषाद, सियाराम कोमरे, मथुरा मंडावी, संतोष महोबिया, दीपक भुआर्य, रोशन गुनेन्द्र एवं विद्यार्थीगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शंकर साहू (शिक्षक) व आभार प्रदर्शन संजय देवांगन (व्याख्याता) ने किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3