पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज तिल्दा एवं पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा किया गया।
तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा
9424211900
पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज तिल्दा एवं पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया , कार्यक्रम शाम से रात तक प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज केंद्र तिल्दा में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, प्रियंका कौशल, विकास कौशल विशेष रूप से उपस्थित थे, साथ ही मंच पर प्रेस क्लब तिल्दा अध्यक्ष मोती राम ज्ञानचंदानी, गौरी शंकर सैनी, गजेंद्र रथ गर्व, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज तिल्दा की प्रियंका दीदी भी उपस्थित थे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में वैश्विक शांति की आवश्यकता और मीडिया की भूमिका पर बहुत ही बढ़िया ढंग से अपने अपने विचार व्यक्त किए। सारगर्भिक उद्बोधन ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारो का सम्मान किया गया।
आभार वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा किया गया उन्होंने समस्त पत्रकारों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
गुरुवार रात्रि 8 बजे तक बड़ी संख्या में पत्रकार, गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।