"शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया "
शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो संकुल कुम्हारी विकास खंड मानपुर में दिनांक 19-06-2026 दिन शुक्रवार को शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदन के साथ हुआ | कार्यक्रम के मुख्यातिथि सरपंच श्री परमानंद उसारे ने कहा कि हमें गर्व है हमारे बच्चे शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो में पढ़ते है, क्योंकि इस स्कूल में शिक्षा के साथ -साथ संस्कार भी दिए जाते है |
नव प्रवेशी छात्र - छात्राओं को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर स्वागत किया गया एवं सभी बच्चों को निःशुल्क गणवेश व पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया | इस अवसर पर महिला स्वसहायता समूह के बहनों के द्वारा सभी बच्चों को नेवता भोज में खीर, पूरी, भजिया और मिठाई खिलाया गया | संस्था के प्रधान पाठक श्री भक्ता राम मंडावी ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक, बालक और शिक्षकों का सामुहिक प्रयास आवश्यक है, उन्होंने कहा - शाला प्रवेश उत्सव बच्चों और पालकों को शाला से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष व ग्रामपंचायत फुलकोड़ो के सरपंच श्री परमानंद उसारे, प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी, शिक्षक नईम खान, राम कुमार घावड़े, जितेंद्र कुमार सोरी, फागू राम मानकर, कचरा बाई मानकर, महेन्द्र कुमार भुआर्य, शिवप्रसाद मानकर, चन्द्रिका बाई, केशरी बाई, अनिता बाई, बीरम बाई, उदसिया बाई, लीलेश्वरी, अशवंतीन बाई, चैती बाई, मुकेश कोसमा, तुलाराम कड़ियाम, महेश कड़ियाम, शुक्ला राम अशोक उसारे, प्रियंका, प्रतिभा भुआर्य, मोनिका के साथ ही शाला के छात्र - छात्राएं, ग्रामीण जन उपस्थित थे | संस्था के शिक्षक नईम खान, प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी द्वारा शाला परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शाला प्रवेश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल एवं गुणवत्ता पूर्ण संचालन की कामना की गई | कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ ||