तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
खनिज विभाग ने तिल्दा में दी दबीश दो हाईवे वाहनो को किया जप्त।
आज सोमवार को खनिज विभाग की एक टीम तिल्दा नेवरा क्षेत्र में छापा मारने पहुंची जहां पर एक रेत से भारी हाईवा वाहन एवं एक मुरूम से भरी हाईवा वाहन को जप्त किया गया।
बता दें कि दोनों वाहनो में अवैध तरीके से रेत एवं मुरूम का परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा था दोनों हाईवा वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने जप्त कर नेवरा थाने में खड़ी किया है, खनिज विभाग की उक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
साथ ही बता दे की खनिज विभाग द्वारा हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 09, जेपी 5955 एवं सीजी 04 पीडी 2359 को जप्त किया है।
माइनिंग विभाग ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं इधर तिल्दा क्षेत्र के कई ग्रामों में अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन जारी है ग्राम खपरीकला, चापा, खपरी खुर्द, रजिया, देवरी आदि गांवो में धड़ल्ले से अवैध रूप से मुरूम उत्खनन किया जा रहा है,
नागरिकों ने कहा है कि खनिज विभाग को गांव में घूम-घूम कर अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।