3rd वेस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप: ललिता साहू ने जीता स्वर्ण पदक, नगर का नाम किया रोशन
3rd वेस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप: ललिता साहू ने जीता स्वर्ण पदक, नगर का नाम किया रोशन
दल्ली राजहरा।
स्थानीय ओपन थियेटर में 20 व 21 जून को आयोजित '3rd वेस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026' में नगर की प्रतिभावान खिलाड़ी ललिता साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। ललिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे नगर और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
प्रतियोगिता में नगर के 'वेदांशी बॉडी फिटनेस जिम' का प्रतिनिधित्व करते हुए ललिता साहू ने मास्टर ग्रुप के 69 किलो वर्ग समूह में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी ताकत और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 'टू हैंड कर्ल' में 22.5 किलो और 'हैंग लिफ्ट' में 70 किलो, इस तरह कुल 92.5 किलो का भारी-भरकम वजन उठाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और सोने का तमगा अपने नाम किया।
ललिता साहू की इस गौरवपूर्ण सफलता पर वेदांशी बॉडी फिटनेस जिम के संचालक बोधन साहू, कोच किरण पोटाई, मोना साहू, हरिनाथ भईया, तुषार, विकास, बबलू भाई, आशा, रवि साहनी, आकाश पसीने, करण, अनीता, कुणाल, चंचल सहित जिम के सभी सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगे भी इसी तरह नगर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेंगी।