*नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर पचरी संकुल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, पीएम सूर्यघर योजना की दी जानकारी*

नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन एवं विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संकुल केंद्र पचरी के प्राचार्य अशोक कुमार कोशले द्वारा प्रधान पाठकों की अत्यावश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाला प्रवेश उत्सव को निर्धारित समयावधि में उत्साहपूर्वक मनाने, कक्षा एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग कर विद्यार्थियों को समय पर वितरण करने, वीएसके ऐप पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने तथा यू-डाइस में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के
 निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का संचालन विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस से ही नियमित रूप से करने, अध्यापन कार्य पहले दिन से प्रारंभ करने, सभी विद्यार्थियों की होमवर्क कॉपियाँ तैयार कराने एवं विषय शिक्षकों द्वारा नियमित जांच सुनिश्चित करने, किचन की स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने, नेवता भोज कार्यक्रम का नियमित संचालन करने, एफएलएन के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने, प्रत्येक शिक्षक द्वारा दैनिक डायरी संधारित करने तथा प्रत्येक कक्षा का विद्यार्थी सूचकांक तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 बैठक में संकुल समन्वयक कांत कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सौर ऊर्जा के लाभों पर प्रकाश डाला तथा सभी शिक्षकों से अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने की अपील की। बैठक में भरत लाल धुरंधर, सरिता वर्मा, दिनेश कुमार साहू, गिरवर प्रसाद सोनी, गणेश राम देवांगन, मनीराम वर्मा, युगल किशोर वर्मा, हेमलाल नेताम, नरेंद्र कुमार साहू तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य प्रधान पाठक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3