श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में संपन्न हुआ प्रदेश स्तरीय लोधी समाज का सम्मेलन।

श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में संपन्न हुआ प्रदेश स्तरीय लोधी समाज का सम्मेलन।

श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में संपन्न हुआ प्रदेश स्तरीय लोधी समाज का सम्मेलन।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में संपन्न हुआ प्रदेश स्तरीय लोधी समाज का सम्मेलन।

 वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी एवं लोधेश्वर महादेव की मूर्ति स्थापना का लिया गया संकल्प 

बालोद जिला के श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम मां कौशल्या मंदिर प्रांगण में विगत 17 मई से 15 जून तक चल रहे पुरुषोत्तम मास महोत्सव के आयोजन में विभिन्न समाजों का सम्मेलन कार्यक्रम चल रहा है आज 5 जून 2026 दिन शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय लोधी समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ प्रातः काल से ही समाज के प्रबुद्ध जनों का आगमन श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में होना प्रारंभ हो गया था छुईखदान, खैरागढ़, साजा विभिन्न तहसील जिला प्रखंडों से लोधी समाज के बन्धुओ का आगमन हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ रामचरितमानस गायन एवं भजनों से हुआ भोजन विश्राम पश्चात दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज प्रमुखों के द्वारा मां कौशल्या धाम के निर्माण में समस्त लोधी समाज के सहयोग का आवाहन किया गया साथ ही विश्व के प्रथम मां कौशल्या धाम मंदिर में सर्व समाज के महापुरुष , देवी देवताओं की
 मूर्ति स्थापना के क्रम में वीरांगना रानी अवंती बाई एवं लोधी समाज के आराध्या लोधेश्वर महादेव की मूर्ति स्थापना के संबंध में विचार गोष्ठी हुई समाज के वरिष्ठ जनों ने समस्त लोधी समाज से निवेदन किया कि छत्तीसगढ़ के गौरव के रूप में निर्माण हो रहे इस धाम में समस्त समाज की तन मन धन से भूमिका होनी चाहिए अंत में श्री कोशल्या धाम के संचालक संत श्री राम बालकदास जी ने कहा कि 25 वर्षों से चल रहे मां कौशल्या धाम के निर्माण में छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश बालाघाट जिला के लोधी समाज के द्वारा लाखों रुपए दान किया गया है इसके लिए पाटेश्वर सेवा संस्थान लोधी समाज का सदा आभारी रहेगा उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को समर्पित मां कौशल्या धाम के निर्माण से कुछ लोगों को पीड़ा हो रही है जो इन कार्यक्रमों में विघ्न पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं समाज इसे भ्रमित ना हो आगामी 15 जून तक मां कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में पुरुषोत्तम मास महोत्सव चलेगा संत श्री ने पूरे प्रदेश वासियों को निमंत्रण दिया और बताया कि सुबह 6:00 बजे से महा रुद्राभिषेक तत्पश्चात रामचरितमानस पाठ भागवत जी का पारायण यहां होता है और आगामी 6 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सर्व कुर्मी समाज का सम्मेलन होगा दिनांक 7 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय मरार पटेल समाज का कार्यक्रम आयोजित है और दिनांक 9 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय साहू समाज का सम्मेलन यहां आयोजित होने वाला है साथ ही 11 जून को यदु समाज का 12 जून को ज्योतिष सम्मेलन मनोज गुप्ता जयपुर के द्वारा और 13 जून को सिन्हा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन यहां आयोजित होगा जिसमें समस्त प्रदेशवासी सादर आमंत्रित है

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3