बेमेतरा:-नीट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ : प्रांजल तिवारी

मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजीव भवन, बेमेतरा में नीट एवं देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दे पर जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रांजल तिवारी ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों मेहनती विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। यह केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों के साथ गंभीर अन्याय है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। बार-बार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा बढ़ती बेरोजगारी ने देश के युवाओं का विश्वास डगमगा दिया है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाने, दोषियों को कठोर दंड देने तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को तत्काल रोकने की मांग की।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रांजल तिवारी, ललित विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, रीता पाण्डेय, गौरव छाबड़ा, शुभम सोनी, इंद्रचंद जैन, दिनेश सिन्हा, भीखम साहू, मोहित वर्मा, प्रकाश ठाकुर, निलेश ठाकुर सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3