**खरोरा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ भव्य समापन, श्रद्धालुओं से खचाखच भरा कथा पंडाल**

**खरोरा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ भव्य समापन, श्रद्धालुओं से खचाखच भरा कथा पंडाल**

**खरोरा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ भव्य समापन, श्रद्धालुओं से खचाखच भरा कथा पंडाल**
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा

**खरोरा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ भव्य समापन, श्रद्धालुओं से खचाखच भरा कथा पंडाल**
खरोरा
 स्थित में एम.आर.एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल** के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव का रविवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस भगवान श्रीराम की **लंका विजय एवं रामराज्य स्थापना का प्रसंग सुनाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया।
तीनों दिनों तक कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन, जय श्रीराम के उद्घोष और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर राममय बना रहा। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर **स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रायपुर, बलौदाबाजार, तिल्दा एवं आरंग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक, धार्मिक एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3