रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*अमन पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
खरोरा
दिनांक 21 जून को अमन पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। सभी ने नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमती अंजली देवांगन, आकांक्षा देवांगन, लीना राजपूत, प्रगति देवांगन, शालिनी जायसवाल, मोनिका साहू, टिकेश्वरी साहू, मोना निर्मलकर, श्रीमती दुर्गा वर्मा, श्रीमती यशोदा यादव, श्रीमती पिंकी पटेल, सौभाग्य गिलहरे, श्रीमती नम्रता यादव मुस्कान वर्मा , चंचल साहू , अंबालिका साहू , पुष्प ,प्रमोदनी , शबाना उपस्थित रहीं।
विद्यालय परिवार ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नियमित योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया।