सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई 'दो बूंद जिंदगी की'

पाटन। "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार" के दृढ़ संकल्प के साथ आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और चिकित्सा अधिकारियों ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर क्षेत्र में इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शंखनाद किया।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति केवल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और पालकों को जागरूक करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से देश को सुरक्षित रखने के लिए हर बच्चे को समय पर यह दवा पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के कोई भी बच्चे इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहें।
इस दौरान पाटन के खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. बी. कठौतिया के कुशल मार्गदर्शन में अस्पताल का समस्त नर्सिंग और प्रशासनिक स्टाफ मुस्तैद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि पाटन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नन्हें-मुन्हें बच्चों और उनके अभिभावकों में अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया और स्वास्थ्य अमले ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3