मड़ोदा में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण,पद्मश्री राधेश्याम बारले सहित विभिन्न समाजसेवियों का किया गया सम्मान.पीएम मोदी की बाते प्रेरणा और जीवन बदलाव का माध्यम : दिनेश देवांगन

प्रेस विज्ञप्ति

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मड़ोदा पुरेना मंडल के वार्ड क्रमांक 21, सूर्या नगर स्टेशन क्षेत्र में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं,मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन की प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय, जिला मंत्री शालेंद्र शेंडे,सहित अनेक नेतागण मौजूद थे जिला झुग्गी झोपड़ी संयोजक दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक श्रवण के समापन पश्चात स्वयं सेवा के रूप में उल्लेखनीय योगदान देने वालो का पौधा भेंटकर व गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया गया जिसमें पंथी नृत्य के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री राधेश्याम बारले सहित सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन किया गया।
सह संयोजक दीपक सिन्हा,वार्ड पार्षद श्रीमती ममता नवीन सिन्हा,महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती चंद्रकिरण मिश्रा,सोशल मिडिया के आशपूरन चौधरी,पार्वती पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने किया।
       सम्मान पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को प्रेरित करने, समाज को सकारात्मक दिशा देने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी जी ने प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि मात्र 456 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को जीवन बीमा का आर्थिक सुरक्षा कवच प्राप्त होता है।जो बीमित व्यक्ति के निधन पश्चात परिवार के आश्रित सदस्य को अधिकतम 4लाख तक की राशि का सहारा देता है इसके अलावा लोकल फॉर वोकल' को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया जो प्रेरक है।जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास उनके सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित कार्यों का परिणाम है। यही कारण है कि देशभर में लोग मन की बात को आत्मीयता से सुनते हैं और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।

 कार्यक्रम में श्रीमती दीना सोनी,निशा तिवारी ,सविता सुलाके कृष्णा सोनी, दीनदयाल साहू, रिखीराम साहू, द्रोणा साहू, निर्मला गर्ग, ममता सिंह,शेवती साहू, मीनाक्षी, कौशल, पुष्पा देवी, दुलारी साहू, तुलसी साहू, लक्ष्मी साहू, गोदावरी, सावित्री, संगीता दत्ता, हीरा देवी पासवान, उषा सिंह, केसरी चंद्राकर, लता साहू, समयलाल साहू, भोज भाई, रानी सोनी, जमुना साहू, दिलीप सोनी, मंदसौर लाल कोसरे,आसाराम रजक, नाथूराम, रेखा लाल मंडावी, चंद्रकरण मिश्रा, सविता सुलाके, निशा तिवारी, दुर्गा साहू, रोहित साहू, परशुराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3